रायपुर में दुर्गा पंडाल में लगी आग…VIDEO:फेस रिवील की आतिशबाजी से हुआ हादसा, थीम जलकर खाक; समय रहते फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

रायपुर में दुर्गा पंडाल में लगी आग…VIDEO:फेस रिवील की आतिशबाजी से हुआ हादसा, थीम जलकर खाक; समय रहते फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

राजधानी के नवीन मार्केट में दुर्गोत्सव से ठीक पहले दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। फेस रिवील कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी पंडाल तक पहुंची, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते थीम आधारित पंडाल जलकर खाक हो गया। हालांकि, समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, नवीन मार्केट दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा को धूमधाम से पंडाल तक लाया जा रहा था। पंडाल के ठीक बगल में फेस रिवील कार्यक्रम के लिए स्टेज बनाया गया था। रात करीब 9:15 बजे कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी पंडाल तक पहुंच गई। इससे आग लग गई और कुछ ही देर में पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आग को समय रहते बुझा लिया गया। पंडाल को दोबारा तैयार करने में जुटी समिति आग से पंडाल को हुए नुकसान के बाद दुर्गा पूजा समिति के सदस्य इसे दोबारा तैयार करने और रेनोवेशन के काम में जुट गए हैं, ताकि दुर्गोत्सव की तैयारियां पूरी की जा सकें। गोलबाजार थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि आतिशबाजी के कारण पंडाल में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *