मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी, चुनाव आयोग को प्रभावित करने के लिए षडयंत्र रच रही है। उन्होंने चुनाव आयुक्तों से यह कहते हुए इस्तीफा देने की मांग की कि सभी राजनीतिक दल निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। अखिलेश ने सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि देने के उपरांत मीडिया से बात करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘कमजोर सरकारें पुलिस को आगे रखकर काम करती हैं। आखिरकार आंदोलन मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ है और जहां चुनाव आयोग पर उंगली उठी है, केवल कॉजपा की तरफ से उंगली नहीं उठी है बल्कि देश के जितने भी राजनीतिक दल है उन्होंने भी समय समय पर सवाल खड़े किये हैं।’’
अखिलेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग के साथ भारतीय जनता पार्टी क्यों खड़ी है, जबकि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और उसका काम ही राष्ट्रहित में निर्णय करना है। उन्होंने कहा कि आंदोलन यदि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ हो रहा है तो भाजपा आगे आ रही है, इसका मतलब साफ है कि ‘चोर की दाढ़ी मे तिनका’।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस षड्यंत्र के खिलाफ देश के युवा तो हैं ही लेकिन देश के सभी राजनीतिक दल भी एक हैं। वे चाहते हैं चुनाव आयोग निष्पक्ष हो और मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *