साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 390 रन पर खत्म हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने 190 रन की पारी खेली। उन्होंने 397 गेंद की अपनी पारी में 21 चौके और 1 छक्का लगाया। साउथ अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मार्को यान्सन को 3 विकेट मिले। एनरिक नॉर्त्या ने 2 और साइमन हारमर ने 1 विकेट लिया। जवाब में साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 27 रन बनाए हैं। रायन रिकल्टन बिना खाता खोले जोश हेडवुल की गेंद पर आउट हुए। एडेन मार्करम 15 और डेविड बेडिंघम 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। नौवें विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी हुई रेनशॉ ने नौवें विकेट के लिए नाथन लायन के साथ मिलाकर 134 रन की साझेदारी की। इसमें रेनशॉ ने अकेले 100 रन बनाए, जबकि लायन ने 27 रन का योगदान दिया। आखिरकार यान्सन ने लायन को LBW आउट कर साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद जोश हेजलवुड 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। रेनशॉ ने आखिरी विकेट के लिए 26 रन जोड़े। साइमन हारमर ने रेनशॉ को 190 रन पर आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी खत्म की। टीम ने 137.2 ओवर खेले। कमिंस 43 रन बनाकर आउट हुए सुबह 33 रन से पारी को आगे बढ़ाने वाले कप्तान पैट कमिंस 10 रन ही जोड़ सके और 43 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वियान मुल्डर ने मार्करम के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही रेनशॉ के साथ 86 रन की साझेदारी का अंत हुआ। मैट रेनशॉ ने टेस्ट में दूसरा शतक लगाया पहले दिन 46 रन पर नाबाद लौटे मैट रेनशॉ ने दिन की दूसरी बॉल पर चौका चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने करियर का दूसरा शतक लगाया। कप्तान पैट कमिंस के आउट होने के बाद रेनशॉ ने मिचेल स्टार्क (6 रन) के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 200 पार पहुंचाया। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मैच पर पकड़ बना ली। डरबन के किंग्समीड मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 187 रन बनाए। ——————————————– ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका टूर से जुड़ यह खबर भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलिया की सबसे उम्रदराज टेस्ट XI, 149 साल में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं; सभी 30 पार ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में ऐसी टीम उतारी, जिसके सभी 11 खिलाड़ी 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 390 रन पर ऑलआउट:मैट रेनशॉ ने 190 रन बनाए, मुल्डर ने 4 विकेट लिए; जवाब में साउथ अफ्रीका 27/1

