सहवाग बोले- वैभव सूर्यवंशी में मेरी सोच दिखती है:पहली गेंद पर शॉट लगाना चाहते हैं; उम्र नहीं, प्रदर्शन तय करे भारतीय टीम में जगह

सहवाग बोले- वैभव सूर्यवंशी में मेरी सोच दिखती है:पहली गेंद पर शॉट लगाना चाहते हैं; उम्र नहीं, प्रदर्शन तय करे भारतीय टीम में जगह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में उन्हें अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की झलक दिखती है। सहवाग ने कहा- ‘सूर्यवंशी पहली गेंद से ही शॉट लगाना चाहते हैं।’ दिल्ली में शनिवार को PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सत्र में सहवाग ने सूर्यवंशी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए खेलने का मौका मिलने पर सूर्यवंशी उसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। सहवाग ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट में उनकी जगह उम्र से नहीं, प्रदर्शन से तय होनी चाहिए। सहवाह ने सूर्यवंशी के उम्र की चिंताओं को खारिज किया सहवाग ने सूर्यवंशी की उम्र को लेकर उठ रही चिंताओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उम्र की सीमा केवल उम्र-आधारित प्रतियोगिताओं में मायने रखती है। सहवाग ने कहा- ‘अगर आप किसी उम्र-आधारित प्रतियोगिता में खेल रहे हैं, तो यह बात सही है। अगर अंडर-19 है, तो आपकी उम्र 19 साल से कम होनी चाहिए।’ सूर्यवंशी को अब भी लगातार मौके का इंतजार एशियन गेम्स में सेमीफाइनल और फाइनल खेले सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल और फाइनल में हिस्सा लिया। उन्होंने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 38 रन बनाए। वहीं फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 15 रन की पारी खेली। सूर्यवंशी ने अब तक टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होने 30.75 की औसत और 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 81 रन है। ——————————- सूर्यवंशी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बोले:वैभव टीम के साथ ज्यादा वक्त बिताएं: खेलें या नहीं, सीनियर्स से सीखें टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने वैभव सूर्यवंशी को सीनियर्स से सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वैभव को टीम के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में उन्हें अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की झलक दिखती है। सहवाग ने कहा- ‘सूर्यवंशी पहली गेंद से ही शॉट लगाना चाहते हैं।’ दिल्ली में शनिवार को PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सत्र में सहवाग ने सूर्यवंशी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए खेलने का मौका मिलने पर सूर्यवंशी उसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। सहवाग ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट में उनकी जगह उम्र से नहीं, प्रदर्शन से तय होनी चाहिए। सहवाह ने सूर्यवंशी के उम्र की चिंताओं को खारिज किया सहवाग ने सूर्यवंशी की उम्र को लेकर उठ रही चिंताओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उम्र की सीमा केवल उम्र-आधारित प्रतियोगिताओं में मायने रखती है। सहवाग ने कहा- ‘अगर आप किसी उम्र-आधारित प्रतियोगिता में खेल रहे हैं, तो यह बात सही है। अगर अंडर-19 है, तो आपकी उम्र 19 साल से कम होनी चाहिए।’ सूर्यवंशी को अब भी लगातार मौके का इंतजार एशियन गेम्स में सेमीफाइनल और फाइनल खेले सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल और फाइनल में हिस्सा लिया। उन्होंने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 38 रन बनाए। वहीं फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 15 रन की पारी खेली। सूर्यवंशी ने अब तक टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होने 30.75 की औसत और 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 81 रन है। ——————————- सूर्यवंशी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बोले:वैभव टीम के साथ ज्यादा वक्त बिताएं: खेलें या नहीं, सीनियर्स से सीखें टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने वैभव सूर्यवंशी को सीनियर्स से सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वैभव को टीम के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *