मोड़ पर बाइक खेत में घुसी, युवक का गला कटा:दूसरे की हालत गंभीर, बकरे की मौत; जिला अस्पताल रेफर

मोड़ पर बाइक खेत में घुसी, युवक का गला कटा:दूसरे की हालत गंभीर, बकरे की मौत; जिला अस्पताल रेफर

शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक हादसा हुआ। कुंढाई गांव के पास ए रोड पर मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। बाइक तार फेंसिंग तोड़ते हुए अंदर चली गई।
इस हादसे में तार फेंसिंग से एक युवक का गला कट गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर ले जा रहे बकरे की भी मौत हो गई।
बदरवास निवासी राजपाल जाटव और तुलसी केवट झंडी बहादुरा से बकरा लेकर बदरवास लौट रहे थे। कुंढाई गांव के पास मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। तार फेंसिंग से तुलसी केवट का गला कट गया और राजपाल जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर आरक्षक अंकेश रघुवंशी और पायलट हर्षवर्धन भार्गव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बदरवास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *