नवदुर्गा उत्सव-रथ यात्रा के लिए फ्लैग मार्च:पुलिस की अपील- त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखें; ड्रोन से होगी निगरानी

नवदुर्गा उत्सव-रथ यात्रा के लिए फ्लैग मार्च:पुलिस की अपील- त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखें; ड्रोन से होगी निगरानी

बुरहानपुर पुलिस ने नवदुर्गा उत्सव और बड़े बालाजी रथ यात्रा को शांति से कराने के लिए शनिवार शाम फ्लैग मार्च निकाला। एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे और नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह की देखरेख में यह हुआ। फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से शुरू होकर फूल चौक, शनि मंदिर, बाई साहब की हवेली, पांडुमल चौराहा, कमल चौक, सिटी मॉल, शिवकुमार प्रतिमा, जय स्तंभ, मंडी चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में खत्म हुआ। इसमें रक्षित निरीक्षक नितेश राठौर सहित कोतवाली, शिकारपुरा, गणपति नाका, लालबाग, यातायात थानों का बल शामिल था। एसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम और गणेश विसर्जन मार्ग का निरीक्षण कर निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि त्योहारों के दौरान शहर में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। असामाजिक तत्वों पर खास नजर रहेगी। फिक्स पिकेट लगे हैं और मोबाइल व बाइक पार्टियां लगातार गश्त कर रही हैं। पुलिस की टेक्निकल टीम सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी। आपत्तिजनक पोस्ट या शेयर करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर गलत या भड़काऊ जानकारी साझा न करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *