नवादा में अभियान बसेरा के तहत तीन डिसमिल जमीन के लिए आवेदन जमा करने को लेकर लगातार भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पहुंच रहे हैं। आवेदन जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। स्टेडियम परिसर में उमड़ रही भीड़ को देखकर लोग भी हैरान हैं। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से आवेदकों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार व्यवस्था की जा रही है। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने शनिवार को हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में स्थापित आवेदन प्राप्ति काउंटरों का निरीक्षण किया। DM ने खुद व्यवस्था पर रखा नजर इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदन जमा करने आने वाले पात्र लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि स्टेडियम परिसर में स्थापित किसी भी अंचल के काउंटर पर पात्र वासभूमिहीन लाभुक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित अंचल के काउंटर पर ही आवेदन देने की बाध्यता नहीं होगी। प्रशासन की ओर से अलग-अलग अंचलों के लिए काउंटर बनाए गए हैं, ताकि आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके। काउंटरों पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे जिला पदाधिकारी स्वयं व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि अधिक भीड़ के बावजूद लोगों को आवेदन जमा करने में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि आवेदकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए और आवेदन प्राप्ति की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 11 रविवार को आवेदन प्राप्त करने का कार्य बंद रहेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर, सोमवार से प्रत्येक कार्यदिवस पर हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में स्थापित काउंटरों पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने पात्र वासभूमिहीन लाभुकों से अपील की है कि वे निर्धारित कार्यदिवसों में अपनी सुविधानुसार स्टेडियम परिसर के किसी भी काउंटर पर आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, संबंधित अंचल स्तर पर आयोजित शिविरों में भी आवेदन जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। लाभुकों को आवेदन देने के लिए राज्य मुख्यालय या जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।प्रशासन ने लोगों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन जमा करने की अपील की है। नवादा में अभियान बसेरा के तहत तीन डिसमिल जमीन के लिए आवेदन जमा करने को लेकर लगातार भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पहुंच रहे हैं। आवेदन जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। स्टेडियम परिसर में उमड़ रही भीड़ को देखकर लोग भी हैरान हैं। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से आवेदकों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार व्यवस्था की जा रही है। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने शनिवार को हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में स्थापित आवेदन प्राप्ति काउंटरों का निरीक्षण किया। DM ने खुद व्यवस्था पर रखा नजर इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदन जमा करने आने वाले पात्र लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि स्टेडियम परिसर में स्थापित किसी भी अंचल के काउंटर पर पात्र वासभूमिहीन लाभुक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित अंचल के काउंटर पर ही आवेदन देने की बाध्यता नहीं होगी। प्रशासन की ओर से अलग-अलग अंचलों के लिए काउंटर बनाए गए हैं, ताकि आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके। काउंटरों पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे जिला पदाधिकारी स्वयं व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि अधिक भीड़ के बावजूद लोगों को आवेदन जमा करने में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि आवेदकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए और आवेदन प्राप्ति की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 11 रविवार को आवेदन प्राप्त करने का कार्य बंद रहेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर, सोमवार से प्रत्येक कार्यदिवस पर हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में स्थापित काउंटरों पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने पात्र वासभूमिहीन लाभुकों से अपील की है कि वे निर्धारित कार्यदिवसों में अपनी सुविधानुसार स्टेडियम परिसर के किसी भी काउंटर पर आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, संबंधित अंचल स्तर पर आयोजित शिविरों में भी आवेदन जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। लाभुकों को आवेदन देने के लिए राज्य मुख्यालय या जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।प्रशासन ने लोगों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन जमा करने की अपील की है।

