कौशाम्बी में नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। शनिवार शाम 4:30 बजे प्रयागराज परिक्षेत्र के आईजी अजय कुमार मिश्र और एसपी सत्यनारायण ने कड़ाधाम थाना क्षेत्र के कुबरी घाट और शीतला माता मंदिर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की आवाजाही में न हो परेशानी निरीक्षण के दौरान आईजी अजय कुमार मिश्र ने धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की तैयारियां देखीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश आईजी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा सके। धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

