JP Nadda ने कार्यकर्ताओं से 2027 चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा

JP Nadda ने कार्यकर्ताओं से 2027 चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं ने शनिवार को बताया कि नड्डा ने शुक्रवार शाम कुल्लू दौरे के दौरान मंडी जिले के प्रवेश द्वार सुंदरनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। एक अनौपचारिक बैठक में दिया गया यह संदेश हिमाचल प्रदेश भाजपा की भविष्य की चुनावी रणनीति और संगठन की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘मैं चाय पीने के बहाने आप सभी से मिल सका। मुझे केवल एक कप चाय पीने के लिए रुकने को कहा गया था, लेकिन मुझे अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और निर्वाचित प्रतिनिधि यहां इतने लंबे समय से मेरा इंतजार कर रहे होंगे।’’
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करने और पूरी क्षमता तथा सक्रियता के साथ जनता की सेवा में जुटने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने उनसे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नरेन्द्र मोदी सरकार की सेवा, सुशासन तथा गरीबों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को हर घर और हर मतदान केंद्र तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।

उन्होंने हिमाचल सरकार की जनविरोधी नीतियों और उसकी नाकामियों को जनता के सामने लाने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि 2027 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सके। नड्डा ने उस समय को याद किया जब सुंदरनगर से गुजरते हुए ‘राजा का बाग’ में दो घंटे तक जाम में फंसना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब बाईपास के जरिए बिलासपुर, सुंदरनगर और नेरचौक से केवल 15 से 20 मिनट में वाहन गुजर जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *