स्वर्णकार के घर की कुंडी तोड़कर घुसे चोर:गहने- कैश किए चोरी; जींद से अध्योध्या घूमना गया था परिवार

स्वर्णकार के घर की कुंडी तोड़कर घुसे चोर:गहने- कैश किए चोरी; जींद से अध्योध्या घूमना गया था परिवार

जींद में कुंदन सिनेमा के पास कृष्णा कालोनी के सर्राफा कारोबारी घर से चोर लाखों के गहने और 50 हजार कैश चुरा ले गए। आरोपी मकान में उपर के दरवाजे पर लगी कुंडी तोड़कर घर में घुसे। अंदर कमरे में रखी अलमारी से गहने और कैश चुरा ले गए। वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब परिवार अध्योध्या घूमने गया हुआ था। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपर जाकर देखा तो पता चला यमन ने शहर पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उनकी जींद में सर्राफा की दुकान है। वह 7 अक्टूबर को अपनी पत्नी, माता और पिता के साथ अध्योध्या घूमने गया था। 9 अक्टूबर की सुबह घर लौटा। घर आने के बाद जब ऊपर जाकर देखा तो कुंडी टूटी हुई मिली। जिसके बाद शक होने पर घर में रखें गहनों और कैश की जांच की तो गायब मिले। ये चीजें मिली गायब उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अलमारी से सोने के कड़े की जोड़ी, सोने के मटर, सोने की 3 जोड़ी अंगूठी, झुमकी, सोने का एक टिकड़ा और 50 हजार रुपए गायब मिले। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एचसी रेनू ने बताया कि शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *