चूरू के श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी बाल विहार स्कूल में तनाव प्रबंधन, मेडिटेशन और योग पर एक दिवसीय सेमिनार हुआ। ब्रह्माकुमारी संस्थान बालोतरा और चूरू केंद्र ने इसे आयोजित किया। सेमिनार का मकसद शिक्षकों-अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार समझने, उनका तनाव कम कर सकारात्मक शिक्षा देना था। बहन अस्मिता ने बताया, तनाव शरीर-मन को प्रभावित करता है। मेडिटेशन-योग से जीवन में संतुलन बनाकर तनाव संभाला जा सकता है। प्रधानाचार्य प्रेमसिंह राठौड़ ने कहा, मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल और जल्दी सफल होने की चाहत से बच्चों की एकाग्रता घटी है। उन्होंने बच्चों के विकास में शिक्षकों-अभिभावकों की अहम भूमिका बताई। इस मौके पर बसंत कुमार पारख (मुख्य न्यासी), डॉ. सूरजमल सुराणा (अध्यक्ष), आनंद बालाण (सचिव) के साथ घनश्याम शर्मा, रविन्द्र सिंह शेखावत, विजय शर्मा, अनिल शर्मा, महेश शर्मा, भवानी सिंह, इंतजार अली, रजत शर्मा, मनीष शर्मा, मुदित शर्मा, आदिल खान, तख्त सिंह, कल्पना जांगिड़, ज्योति मेड़तिया, नीलम शर्मा, नूतम शर्मा, वंदना शर्मा, निर्मला तलवानी, रेखा शर्मा, रश्मि साधवानी, खुशी जैन और प्रतिभा कंवर मौजूद थे।

