टीकमगढ़ में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:ठेका निरस्त होने के बाद भी जारी था उत्खनन, एक डीजल पंप भी नष्ट

टीकमगढ़ में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:ठेका निरस्त होने के बाद भी जारी था उत्खनन, एक डीजल पंप भी नष्ट

टीकमगढ़ में ठेका रद्द होने के बाद भी नदी-नालों से अवैध रेत निकाली जा रही थी। शिकायतों पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रीय के आदेश पर शनिवार को खनिज विभाग ने कार्रवाई की। इस दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं और एक डीजल इंजन पंप को नष्ट किया गया। खनिज अधिकारी विपुल रावत ने बताया। पगारा जंगल मवई मार्ग पर मुरम की अवैध ढुलाई कर रही एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। चालक को पकड़कर मझना पुलिस चौकी में रखा गया। जतारा के चंद्रपुरा और रामगढ़ में छापा मारा गया, जहां अवैध खुदाई करने वाले ट्रॉली छोड़कर भाग गए। इन्हें जब्त कर मझना पुलिस चौकी में रखा गया। चंदेरा के पठारी और मडोरी नदी रेत घाट पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खुदाई करते मिली। बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त कर चंदेरा थाने में रखा गया। मडोरी नदी क्षेत्र में अवैध खुदाई में लगे डीजल इंजन पंप को भी नष्ट किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *