गरबा नाइट के पहले दिन दिखना है स्टाइलिश? नारंगी रंग के चनिया चोली से केडियू तक, ये आउटफिट्स करें ट्राई 

गरबा नाइट के पहले दिन दिखना है स्टाइलिश? नारंगी रंग के चनिया चोली से केडियू तक, ये आउटफिट्स करें ट्राई 

Navratri Garba Outfit Ideas: शारदीय नवरात्रि 2026 कल से शुरू हो रही है। ऐसे में पहले दिन लोग गरबा और डांडिया नाइट में जाने की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल गरबा नाइट में अपने लुक को खास बनाना चाहते हैं, तो पहले दिन के शुभ रंग नारंगी को अपने आउटफिट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक मिलेगा। आइए जानते हैं महिलाओं और पुरुषों के लिए नारंगी रंग के कुछ शानदार गरबा आउटफिट आइडियाज।

महिलाओं के लिए नारंगी रंग के गरबा आउटफिट आइडियाज

नारंगी रंग का चनिया चोली

गरबा नाइट के लिए नारंगी रंग की घेरदार चनिया चोली चुन सकती हैं। मिरर वर्क, कढ़ाई या पारंपरिक प्रिंट वाली चनिया चोली के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, चूड़ियां और जूतियां पहनकर अपने लुक को पूरा करें।

नारंगी लहंगे के साथ पहनें कंट्रास्ट ब्लाउज

गरबा नाइट में अलग दिखने के लिए नारंगी लहंगे के साथ हरे, गुलाबी या नीले रंग का ब्लाउज पहन सकती हैं। इसके साथ झुमके और मांग टीका पेयर कर अपने आपके लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

नारंगी कुर्ती और स्कर्ट से बनाएं स्टाइलिश लुक

आरामदायक आउटफिट के लिए नारंगी कुर्ती के साथ प्रिंटेड स्कर्ट पहन सकती हैं। इसके साथ दुपट्टा और पारंपरिक ज्वेलरी आपके लुक को खूबसूरत बना सकती है।

नारंगी रंग की साड़ी से पाएं ट्रेडिशनल लुक

अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, तो गरबा नाइट के लिए नारंगी रंग की साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ मिरर वर्क वाला ब्लाउज, झुमके और चूड़ियां पहनें।ध्यान दें, साड़ी को इस तरह ड्रेप करें कि डांस करते समय परेशानी न हो।

पुरुषों के लिए नारंगी रंग के गरबा आउटफिट आइडियाज

नारंगी कुर्ते के साथ पहनें सफेद पायजामा

गरबा नाइट में क्लासिक और ट्रेडिशनल लुक के लिए नारंगी कुर्ते के साथ सफेद पायजामा पहन सकते हैं। इसके साथ पारंपरिक जूते और घड़ी पेयर करके आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।

नारंगी कुर्ते के साथ पहनें नेहरू जैकेट

अगर आप अपने लुक में थोड़ा और स्टाइल जोड़ना चाहते हैं, तो नारंगी कुर्ते के साथ क्रीम या सफेद रंग की नेहरू जैकेट पहन सकते हैं। हल्की कढ़ाई या पारंपरिक प्रिंट वाली जैकेट आपके आउटफिट को खास बना सकते है।

नारंगी रंग का केडियू पहनें

गरबा नाइट के लिए पारंपरिक गुजराती केडियू एक अच्छा विकल्प है। मिरर वर्क या कढ़ाई वाला नारंगी केडियू आप चुन सकते हैं। इसके साथ धोती या आरामदायक पायजामा और पारंपरिक जूतियां पहनें।

नारंगी शर्ट के साथ पहनें एथनिक जैकेट

अगर आप पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का मेल चाहते हैं, तो नारंगी शर्ट के साथ एथनिक जैकेट और क्रीम रंग की पैंट पहन सकते हैं। यह आउटफिट गरबा नाइट में आपको अलग और स्टाइलिश लुक दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *