रेलवे ने बिना टिकट 300 यात्रियों पर जुर्माना लगाया:13 ट्रेनों की जांच में 1.81 लाख रुपए से ज्यादा वसूले, स्मोकिंग का मामला भी पकड़ा

रेलवे ने बिना टिकट 300 यात्रियों पर जुर्माना लगाया:13 ट्रेनों की जांच में 1.81 लाख रुपए से ज्यादा वसूले, स्मोकिंग का मामला भी पकड़ा

रेलवे की ओर से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से दौसा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 13 ट्रेनों की सघन जांच की गई। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 300 यात्रियों सहित विभिन्न अनियमितताओं के मामले सामने आए। रेलवे ने इन मामलों में कुल 1 लाख 81 हजार 515 रुपए की आय अर्जित की। 24 चेकिंग स्टाफ ने 13 ट्रेनों की जांच की रेलवे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर भूपेश यादव और मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगदीश कुमार के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक बोराराम जाटोलिया के सुपरविजन में 24 चेकिंग स्टाफ को तैनात किया गया था। बिना टिकट यात्रा और धूम्रपान के मामले पकड़े जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 300 यात्रियों के अलावा 5 यूबीएल और धूम्रपान का एक मामला सामने आया। इन सभी मामलों में रेलवे ने कुल 1,81,515 रुपए की आय अर्जित की। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के सघन टिकट जांच अभियान बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने और रेलवे के राजस्व में वृद्धि करने में मददगार हैं। अभियान के दौरान जयपुर मंडल के स्टेशनों पर टिकट विंडो से होने वाली बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *