Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में इस हफ्ते बढ़त दर्ज हुई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, बीते शनिवार 3 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,49,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, आज 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 1,51,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। इस तरह सोने की की कीमत में इस हफ्ते 2241 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।
अगर 22 कैरेट गोल्ड की बात करें, तो दिल्ली में 3 अक्टूबर को इसका भाव 1,36,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। आज 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे इसका भाव 1,38,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। इस तरह इसमें 2050 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।
चांदी की कीमतों में भी हुआ इजाफा
सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी इस हफ्ते तेजी दर्ज हुई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, बीते शनिवार 3 अक्टूबर को चांदी का घरेलू हाजिर भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। यह भाव आज 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह चांदी की कीमत में इस हफ्ते 5000 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है।
वैश्विक बाजार में भी उछला सोना
वैश्विक बाजार की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना शुक्रवार को 1.43 फीसदी या 59.30 डॉलर की बढ़त के साथ 4,216.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.49 फीसदी या 61.74 डॉलर की बढ़त के साथ 4,194.24 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
चांदी की वैश्विक कीमतों में भारी तेजी
कॉमेक्स पर चांदी का भाव शुक्रवार को 2.73 फीसदी या 1.62 डॉलर की बढ़त के साथ 61.05 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। वहीं, सिल्वर स्पॉट 2.79 फीसदी या 1.65 डॉलर की बढ़त के साथ 60.82 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
निचले स्तरों पर खरीदारी से उछले भाव
सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत में कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी की। वहीं, निवेशकों की नजर यूएस फेड द्वारा आगे ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना पर भी बनी रही। बुधवार को सोने की वैश्विक कीमत दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। उस समय डॉलर में मजबूती और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में बढ़ोतरी से सोने पर दबाव बना था। इसके बाद निचले स्तरों पर आई खरीदारी से कीमतों को सपोर्ट मिला।
डॉ सिंह के अनुसार, यूएस फेड रेट में एक और बढ़ोतरी की संभवना को बाजार पहले ही कीमतों में शामिल कर चुका है। दूसरी तरह दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों द्वारा गोल्ड की खरीदारी जारी रहने की भी उम्मीद है। बुधवार को दो दशक से अधिक समय के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद अमेरिकी 10 साल के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में शुक्रवार को गिरावट आई।
अमेरिका में महंगाई के आंकड़े होंगे अहम संकेत
अगले हफ्ते आने वाले अमेरिका में महंगाई के आंकड़े सोने के लिए अहम संकेत बनेंगे। अगर महंगाई अधिक रहती है, तो फेड ब्याज दरों में ज्यादा बढ़ोतरी कर सकता है। इससे सोने पर दबाव बनेगा। ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने पर निवेशक बिना ब्याज वाले एसेट गोल्ड से दूरी बनाने लगते हैं।


(@GoldTelegraph)