नालंदा में तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग महिला को रौंदा:मौत के बाद भड़के ग्रामीण, बिहटा-सरमेरा टू-लेन जाम; मुआवजे की मांग

नालंदा में तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग महिला को रौंदा:मौत के बाद भड़के ग्रामीण, बिहटा-सरमेरा टू-लेन जाम; मुआवजे की मांग

नालंदा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पीडीएस दुकान से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतका की पहचान हरिपुर गांव निवासी आनंदी पासवान की पत्नी सुंदरी देवी(63) के रूप में हुई है। घटना रहुई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सुंदरी देवी पड़ोस के गांव में जन वितरण प्रणाली की दुकान पर बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए गई थी। घर लौटने के दौरान सलमाबाद मोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग को सलमाबाद मोड़ के पास जाम कर दिया। सड़क पर प्रदर्शन शुरू होते ही वाहनों का आवागमन पूरी तरह रुक गया और दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते राहगीरों और यात्रियों को घंटों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने संभाला मोर्चा ग्रामीणों का कहना है कि सलमाबाद मोड़ पर पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। वाहनों की अनियंत्रित गति पर रोक लगाने के लिए यहां तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाया जाए, ताकि भविष्य में हादसों पर लगाम लग सके। सड़क जाम की सूचना मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुट गए। नालंदा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पीडीएस दुकान से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतका की पहचान हरिपुर गांव निवासी आनंदी पासवान की पत्नी सुंदरी देवी(63) के रूप में हुई है। घटना रहुई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सुंदरी देवी पड़ोस के गांव में जन वितरण प्रणाली की दुकान पर बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए गई थी। घर लौटने के दौरान सलमाबाद मोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग को सलमाबाद मोड़ के पास जाम कर दिया। सड़क पर प्रदर्शन शुरू होते ही वाहनों का आवागमन पूरी तरह रुक गया और दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते राहगीरों और यात्रियों को घंटों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने संभाला मोर्चा ग्रामीणों का कहना है कि सलमाबाद मोड़ पर पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। वाहनों की अनियंत्रित गति पर रोक लगाने के लिए यहां तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाया जाए, ताकि भविष्य में हादसों पर लगाम लग सके। सड़क जाम की सूचना मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुट गए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *