आज कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट को मिलेगा चैंपियन:नागौर ने जोधपुर को 8 रन से हराया, प्रशांत सोनी का शतक; 64 टीमों ने भाग लिया

आज कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट को मिलेगा चैंपियन:नागौर ने जोधपुर को 8 रन से हराया, प्रशांत सोनी का शतक; 64 टीमों ने भाग लिया

शहर के विभिन्न क्रिकेट मैदानों पर चल रही प्रदेश स्तरीय सातवीं कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। शुक्रवार को 13 लीग मैच और 4 प्री-क्वार्टर फाइनल सहित कुल 17 मुकाबले खेले गए। दिन का मुख्य आकर्षण आरएनटी उदयपुर के प्रशांत सोनी का शतक रहा। वहीं, नागौर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में एमडीएम जोधपुर को 8 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने भाग लिया था। आज क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा, जिसके साथ प्रतियोगिता को नया चैंपियन मिल जाएगा। 17 मुकाबलों में इन टीमों ने दर्ज की जीत शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में उदयपुर, जोधपुर, सीकर, जयपुर स्टार, आरएनटी उदयपुर, बीकानेर, एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर, भरतपुर, ब्यावर, जीएमसी बाड़मेर और फतेहपुर की टीमों ने जीत दर्ज की। दिनभर मैदानों पर खिलाड़ियों के बीच अगले दौर में जगह बनाने के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। नागौर ने जोधपुर को 8 रन से हराया शाम को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नागौर और एमडीएम जोधपुर की टीमें आमने-सामने थीं। नागौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोधपुर के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमडीएम जोधपुर की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। नागौर ने 8 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। शानदार प्रदर्शन के लिए नागौर के कैलाश व्यास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रशांत सोनी ने लगाया प्रतियोगिता का पहला शतक शुक्रवार को आरएनटी उदयपुर के प्रशांत सोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए प्रतियोगिता का पहला शतक जड़ा। उनकी पारी दिन के मुकाबलों का प्रमुख आकर्षण रही। इसके अलावा राजसमंद के गणपत सिंह और मेवाड़ रॉयल्स उदयपुर के भारत कुमार को भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। आज सेमीफाइनल और फाइनल, खिताब के लिए होगी टक्कर आयोजक हरीश चौधरी और राजेश टेलर ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता के शेष क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा। इस तरह आज ही खिताबी मुकाबले के साथ प्रतियोगिता का समापन हो जाएगा। निर्णायक दौर में पहुंची टीमों के बीच चैंपियन बनने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भी आज के मुकाबलों पर टिकी रहेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *