भोजपुर में मारपीट में घायल महिला की मौत:घास काटने को लेकर विवाद हुआ था, लाठी-डंडे से हमला; परिजन ने पड़ोसी पर लगाए गंभीर आरोप

भोजपुर में मारपीट में घायल महिला की मौत:घास काटने को लेकर विवाद हुआ था, लाठी-डंडे से हमला; परिजन ने पड़ोसी पर लगाए गंभीर आरोप

भोजपुर जिले के रामनगर गांव में मारपीट के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। परिजन पर पड़ोसी पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान वार्ड नंबर-12 निवासी सुरेंद्र राम की पत्नी हीरामुनी उर्फ हारमानो देवी(53) के तौर पर हुई है। घटना तरारी थाना क्षेत्र की है। मृतका के बेटे श्याम कुमार ने बताया पड़ोसी राजेंद्र राम के घर के पास खाली जमीन है। वहां घास जमा हुआ था। जिस पर उनके घर के बच्चे खेलते हैं। बीते 4 अक्टूबर को उन लोगों ने जमीन से घास को छील दिया था। जिसको लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद हम दोनों भाई काम पर चले गए। इस बीच राजेंद्र राम अपने परिवार वालों के साथ शराब की नशे में आया और उसकी मां, दादा ललन राम और चचेरी बहन प्रियंका कुमारी पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। मारपीट में मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के लिए पीएसची में एडमिट कराया था। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। श्याम कुमार ने अपने पड़ोसी राजेंद्र राम और उनके परिवार के अन्य लोगों पर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका को दो पुत्र राज कुमार, श्याम कुमार और दो पुत्री सुमंती कुमारी, सरस्वती कुमारी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर जिले के रामनगर गांव में मारपीट के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। परिजन पर पड़ोसी पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान वार्ड नंबर-12 निवासी सुरेंद्र राम की पत्नी हीरामुनी उर्फ हारमानो देवी(53) के तौर पर हुई है। घटना तरारी थाना क्षेत्र की है। मृतका के बेटे श्याम कुमार ने बताया पड़ोसी राजेंद्र राम के घर के पास खाली जमीन है। वहां घास जमा हुआ था। जिस पर उनके घर के बच्चे खेलते हैं। बीते 4 अक्टूबर को उन लोगों ने जमीन से घास को छील दिया था। जिसको लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद हम दोनों भाई काम पर चले गए। इस बीच राजेंद्र राम अपने परिवार वालों के साथ शराब की नशे में आया और उसकी मां, दादा ललन राम और चचेरी बहन प्रियंका कुमारी पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। मारपीट में मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के लिए पीएसची में एडमिट कराया था। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। श्याम कुमार ने अपने पड़ोसी राजेंद्र राम और उनके परिवार के अन्य लोगों पर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका को दो पुत्र राज कुमार, श्याम कुमार और दो पुत्री सुमंती कुमारी, सरस्वती कुमारी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *