पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने गाजीपुर बार्डर यानी यूपी गेट, लोनी बॉर्डर और अंकुर विहार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इससे पहले शुक्रवार को डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी और डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेट्रो स्टेशन व रेपिड स्टेशनों पर अलर्ट अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को प्रदर्शन के दौरान सतर्क रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जहां मेट्रो व रेपिड स्टेशनों पर भी SSF के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। दिल्ली में आज मेट्रो व रेपिड के स्टेशन बंद हैं। इसका असर गाजियाबाद में भी पड़ रहा है। डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी संयम बनाए रखें और आम लोगों के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों से भी शालीनता से पेश आएं। भीड़ पर कड़ी नजर रखी जाए। किसानों के ट्रैक्टर नहीं जाने दिए जाएंगे यूपी गेट पर भारी संख्या में फोर्स रहेगी। जिससे किसान ट्रैक्टर ट्राली दिल्ली की सीमा में न लेकर घुस सकें। यहां डीसीपी, 2 एसीपी और 4 थानों की फोर्स रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी धैर्य और समझदारी से काम लें। किसी भी विवाद या तनाव की स्थिति में जल्दबाजी करने के बजाय नियमों के अनुसार कार्रवाई करें। सोशल मीडिया पर पैनी नजर प्रदर्शन को देखते हुए अफवाह फैलाने वाले और माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान दिया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस का उद्देश्य संभावित प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

