Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने 2021 के एक हत्या मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह मामला समयपुर बादली थाने में दर्ज किया गया था और आरोपी को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी हरीश कुमार उर्फ पिलुआ को गुप्त सूचना के आधार पर आठ अक्टूबर को दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के पास पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, यह हत्या 21 नवंबर 2021 को हुई थी, जब अभिषेक उर्फ मोनू को हुकुमचंद नामक व्यक्ति से 10 लाख रुपये का कर्ज वसूलने के लिए जीवन पार्क के मास्टर मोहल्ला ले जाया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिषेक और हुकुमचंद के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद हुकुमचंद, उसके भाई सुनील उर्फ सोनू और हरीश ने अभिषेक पर हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की।

उन्होंने बताया कि अभिषेक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान हुकुमचंद, सुनील और मीना को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि हरीश फरार हो गया था। उसे 19 मई 2022 को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *