देशभर में 11 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। 10 दिन चलने वाले उत्सव की सबसे ज्यादा धूमधाम पश्चिम बंगाल, हिमाचल, गुजरात, कर्नाटक और मध्य भारत में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल पश्चिम बंगाल में 65 हजार से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल बनने का अनुमान है। राज्य की बिजली मंत्री गर्गी दास घोष ने 14 सितंबर को यह जानकारी दी थी। इधर, गुजरात और उससे लगे राज्यों खासतौर पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में गरबा का आयोजन किया जाएगा। अहमदाबाद-सूरत में विशेष तौर पर गरबा ट्रेनिंग चल रही है। देशभर में दुर्गापूजा और गरबा की तैयारियों से जुड़ी 10 तस्वीरें… अहमदाबाद में 14 हजार फोर्स तैनात होगी, 4000 कैमरों से निगरानी गुजरात के सबसे बड़े त्योहारों में से एक, नवरात्रि के लिए सुरक्षा इंताजामों के तहत अहमदाबाद में 14,000 से ज्यादा पुलिस और होमगार्ड जवानों के साथ-साथ 4,000 CCTV कैमरे और AI-बेस्ड सिस्टम तैनात किए जाएंगे। पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने पत्रकारों को बताया कि शहर में लगभग 84 कमर्शियल गरबा वेन्यू (आयोजन स्थल) हैं जिन्हें मंजूरी का इंतजार है, जबकि लगभग 1,300 जगहों पर स्ट्रीट गरबा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
लड़कियों ने पीठ पर बनवाया कैप्टन स्मित मच्छर का टैटू:बंगाल में बनेंगे 65000 से ज्यादा पंडाल; देशभर में दुर्गापूजा-गरबा की तैयारियां, 10 PHOTO

