मऊगंज से चोरी हुआ ट्रैक्टर सीधी में मिला:रोटावेटर समेत घर के सामने से ले गए थे चोर, पुलिस ने मालिक को सौंपा

मऊगंज से चोरी हुआ ट्रैक्टर सीधी में मिला:रोटावेटर समेत घर के सामने से ले गए थे चोर, पुलिस ने मालिक को सौंपा

मऊगंज पुलिस ने बरहटा गांव से चोरी हुआ करीब 9 लाख का ट्रैक्टर सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र से मिला है। पुलिस ने रोटावेटर समेत जब्त किए गए इस ट्रैक्टर को शुक्रवार की शाम अदालत के आदेश पर उसके असली मालिक को सौंप दिया। बरहटा के रहने वाले शिवराज पटेल (34) ने 6 अक्टूबर को मऊगंज थाने में ट्रैक्टर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 4 अक्टूबर की रात 11 बजे से 5 अक्टूबर की तड़के 3:30 बजे के बीच उनका पावरट्रैक यूरो 50 प्लस 52 मॉडल का ट्रैक्टर (MP 17 ZQ 8180) रोटावेटर के साथ घर के सामने से गायब हो गया था। पुलिस टीम ने शुक्रवार को सीधी के कमर्जी थाना क्षेत्र से चोरी गया ट्रैक्टर ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस वाहन को मऊगंज ले आई और कागजी कार्रवाई पूरी की। आरोपी की तलाश जारी ट्रैक्टर मिलने के बाद पुलिस अब इस चोरी में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है और आसपास के इलाकों और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *