लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण प्रभावित जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए चंदा रानी जैन ट्रस्ट ने मानवीय पहल की। ट्रस्ट के माध्यम से करीब 200 लोगों को निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद लोगों ने भोजन को प्रेम और संतोष के साथ ग्रहण किया। भोजन प्राप्त करने वाले लोगों ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बाबू कैलाश चंद्र जैन के मार्गदर्शन में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य किया गया। ट्रस्ट का उद्देश्य संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सेवा करना और समाज में मानवता एवं परोपकार की भावना को मजबूत करना है।

