लुधियाना में क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की रेड:CM ऑफिस की शिकायत पर एक्शन; बिना बिल की दवाइयां जब्त,सैंपल जांच के लिए खरड़ भेजे गए

लुधियाना में क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की रेड:CM ऑफिस की शिकायत पर एक्शन; बिना बिल की दवाइयां जब्त,सैंपल जांच के लिए खरड़ भेजे गए

लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित जीवन सिंह नगर इलाके में चल रहे एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। यह कार्रवाई सिविल सर्जन के निर्देशों और मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Office) से मिली एक लिखित शिकायत के आधार पर की गई है। चेकिंग के दौरान टीम ने मौके से दवाओं के सैंपल लिए और खरीद बिल न दिखा पाने पर कई दवाओं को जब्त कर लिया। बिल पेश नहीं कर पाया संचालक,डिग्री की कॉपी कब्जे में ली छापेमारी करने पहुंचे मेडिकल अफसर ने बताया कि सीएम ऑफिस से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डॉक्टरों और अन्य अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस जॉइंट चेकिंग के दौरान मौके से 3 तरह की दवाओं के सैंपल भरे गए हैंजबकि 10 तरह की अन्य दवाइयों को जब्त किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक क्लीनिक संचालक नरेश कुमार मौके पर दवाओं के खरीद बिल पेश करने में असमर्थ रहा। अब लिए गए सैंपलों को अगली जांच और लैब टेस्टिंग के लिए खरड़ भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारियों ने क्लीनिक संचालक की डिग्री की कॉपी भी अपने कब्जे में ले ली है। क्लीनिक संचालक नरेश बोला- मैं सिर्फ फर्स्ट एड देता हूं दूसरी तरफ क्लीनिक संचालक नरेश कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पहले यह क्लीनिक उसके पिता चलाते थे और अब वह इसे संभाल रहा है। नरेश ने बताया कि 12वीं के बाद उसने मेडिकल डिप्लोमा किया हुआ है और वह आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए डिग्री करने की तैयारी में है। नरेश ने दावा किया कि वह क्लीनिक में मरीजों को सिर्फ प्राथमिक उपचार ही देता है। अगर किसी मरीज को गंभीर इलाज की जरूरत होती है तो वह उसे तुरंत किसी बड़े अस्पताल में रेफर कर देता है। उसने बताया कि विभाग की टीम आज इंस्पेक्शन के लिए आई थी और 2-3 सैंपल अपने साथ ले गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *