राष्ट्रीय करणी सेना की 25 अक्टूबर को सवर्ण आक्रोश सभा:विद्याधर नगर स्टेडियम में आरक्षण-सुधार UGC नियमों की वापसी जैसे विषय को लेकर जुटेंगे

राष्ट्रीय करणी सेना की 25 अक्टूबर को सवर्ण आक्रोश सभा:विद्याधर नगर स्टेडियम में आरक्षण-सुधार UGC नियमों की वापसी जैसे विषय को लेकर जुटेंगे

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 25 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से सवर्ण आक्रोश सभा होगी। राष्ट्रीय करणी सेना की ओर से होने वाली इस सभा में देश के अलग-अलग राज्यों से सवर्ण समाज और सर्व समाज के दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने बताया- सभा में आरक्षण में सुधार, यूजीसी नियमों की वापसी, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, ईडब्ल्यूएस के सरलीकरण और सवर्ण आयोग के गठन सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया जाएगा। राजपूत सभा भवन में सर्व समाज के लोग हुए शामिल सभा के बारे में चर्चा के लिए शुक्रवार को राजपूत सभा भवन में करणी सेना के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भादवा, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी तंवर, अग्रवाल समाज से चंद्र प्रकाश अग्रवाल, खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष रमेश जी तुंगा वाला, विप्र समाज के सुनील उदेईया और परशुराम सेना से एडवोकेट अनिल चतुर्वेदी सहित विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए। प्रदेशभर में की जा रही संपर्क सभाएं शिव सिंह शेखावत ने बताया- सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के लिए प्रदेशभर में संपर्क सभाएं की जा रही हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि इन मांगों के समर्थन में एक मंच पर एकत्र होकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाएंगे। क्योंकि सवर्ण समाज अभी नहीं तो कभी नहीं के हिसाब से सरकार के समक्ष अपनी मांग रखेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *