जोधपुर कमिश्ररेट में ठगी के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इंवेस्टमेंट के नाम पर भी साइबर ठगों ने ठगी को अंजाम दिया। खांडा फलसा थाने में सोशल मीडिया के जरिए शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी चांदपोल चोखा निवासी श्रवण सिंह के साथ साइबर ठाकुर ने इन्वेस्टमेंट का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। सोशल मीडिया पर श्रवण सिंह ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट पर मुनाफे का विज्ञापन देखा। इसके बाद वे सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ गए। इस पर उन्हें तरह-तरह के इंवेस्टमेंट की स्कीम बताई गई। श्रवण सिंह ने बताया कि इसके बाद उनसे 136177 इंवेस्ट किए। बाद में जब उन्होंने पैसे वापस विड्रो करना चाहे तो विड्रो नहीं हुए। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई जहां से जांच के लिए खांडा फलसा थाना में भेजी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ऐप में इंवेस्ट पर अच्छा रिटर्न का झांसा देकर ठगी वहीं, महामंदिर थाने में ठगी के दो मामले सामने आए हैं। तीसरी पोल निवासी गौरीशंकर ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके साथ एक ऐप में इंवेस्टमेंट में मुनाफे का झांसा देकर ठगी की गई। रिपोर्ट के अनुसार उसके दोस्त के जरिए एक ऐप में इंवेस्टमेंट पर अच्छा-खासा रिटर्न मिलने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने फरवरी में 102500 रुपए इंवेस्ट किए। लेकिन काफी समय बीतने के बाद उसे रिटर्न नहीं मिला। फिर जब मूल राशि भी विड्रो नहीं हुई तो ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। पावटा बी रोड जालम विलास निवासी दिव्यांशु चौहान ने भी 1.80 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

