बिजनौर में जनपदीय क्रीड़ा समारोह संपन्न:एसपी बोले- शिक्षा के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी

बिजनौर में जनपदीय क्रीड़ा समारोह संपन्न:एसपी बोले- शिक्षा के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी

बिजनौर में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों के 70वें जनपदीय क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी कृष्ण कुमार ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। नियमित खेल गतिविधियों से शारीरिक और मानसिक मजबूती के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले शिक्षकों, शारीरिक प्रशिक्षकों और आयोजन समिति की भूमिका की भी प्रशंसा की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *