कांगड़ा में टोल प्लाजा बंद करने की चेतावनी:पंचायतों ने एसडीएम को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मनमाने टैक्स से राहत की मांग

कांगड़ा में टोल प्लाजा बंद करने की चेतावनी:पंचायतों ने एसडीएम को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मनमाने टैक्स से राहत की मांग

कांगड़ा के मटोर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर घटटा में स्थापित नए टोल प्लाजा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का आक्रोश गहराता जा रहा है। मनमाने टोल टैक्स के विरोध में निकटवर्ती पंचायतों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम (SDM) कांगड़ा अंजली गर्ग से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर स्थानीय लोगों को टोल से पूरी छूट नहीं दी गई, तो वे टोल प्लाजा को जबरन बंद करवा देंगे। एसडीएम अंजली गर्ग को अपनी समस्याएं बताते हुए रानीताल के प्रधान अभिनव, तकीपुर के प्रधान पवी कुमार, दौलतपुर की प्रधान सीमा कुमारी, उप प्रधान एसके सोनी और भंगवार की प्रधान इंदू बाला ने कहा कि स्थानीय निवासी इस मनमाने टोल से बेहद परेशान हैं। प्रतिनिधियों ने तर्क दिया कि आसपास के गांवों से रोजाना सैकड़ों वाहन (जिनमें दूध, सब्जी और दैनिक जरूरतों का सामान बेचने वाले छोटे कारोबारी शामिल हैं) इसी रास्ते से गुजरते हैं। हर बार गुजरने पर टोल चुकाना स्थानीय लोगों और छोटे व्यापारियों की आजीविका पर भारी आर्थिक बोझ डाल रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *