बांका जिले के अमरपुर थाना पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए भागलपुर जिले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इनमें दो आरोपितों को बुच्ची मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया, जबकि तीसरे आरोपित की कबाड़ दुकान से दूसरी चोरी की बाइक बरामद हुई। शुक्रवार की शाम बांका अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ अमर विश्वास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। बरामदगी के लिए विशेष जांच अभियान उन्होंने बताया कि अमरपुर थाना कांड संख्या 634/26 के तहत आठ अक्टूबर को मोटरसाइकिल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। चोरी गई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर10एल-6543 है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बाइक की बरामदगी के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बुच्ची मोड़ के पास उक्त बाइक के साथ भागलपुर जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज निवासी दीपक कुमार और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज चौकी निवासी अमरजीत यादव उर्फ राहुल कुमार उर्फ कैला को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपितों के स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही पर अमरपुर थाना कांड संख्या 630/26 में चोरी गई लाल रंग की पैशन प्रो बाइक भी बरामद की गई। अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर10एम-1088 है। इसे भागलपुर जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी शंभु साह की कबाड़ दुकान से बरामद किया गया। इसके बाद शंभु साह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, अमरजीत यादव के विरुद्ध नाथनगर (ललमटिया ओपी) थाना में वर्ष 2018 और 2021 में मामले दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। छापेमारी दल में अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुशील कुमार, एसआई पंकज मांझी, कन्हैया कुमार, शरद श्रीकांत सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे। बांका जिले के अमरपुर थाना पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए भागलपुर जिले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इनमें दो आरोपितों को बुच्ची मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया, जबकि तीसरे आरोपित की कबाड़ दुकान से दूसरी चोरी की बाइक बरामद हुई। शुक्रवार की शाम बांका अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ अमर विश्वास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। बरामदगी के लिए विशेष जांच अभियान उन्होंने बताया कि अमरपुर थाना कांड संख्या 634/26 के तहत आठ अक्टूबर को मोटरसाइकिल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। चोरी गई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर10एल-6543 है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बाइक की बरामदगी के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बुच्ची मोड़ के पास उक्त बाइक के साथ भागलपुर जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज निवासी दीपक कुमार और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज चौकी निवासी अमरजीत यादव उर्फ राहुल कुमार उर्फ कैला को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपितों के स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही पर अमरपुर थाना कांड संख्या 630/26 में चोरी गई लाल रंग की पैशन प्रो बाइक भी बरामद की गई। अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर10एम-1088 है। इसे भागलपुर जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी शंभु साह की कबाड़ दुकान से बरामद किया गया। इसके बाद शंभु साह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, अमरजीत यादव के विरुद्ध नाथनगर (ललमटिया ओपी) थाना में वर्ष 2018 और 2021 में मामले दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। छापेमारी दल में अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुशील कुमार, एसआई पंकज मांझी, कन्हैया कुमार, शरद श्रीकांत सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।

