पटना में बीडीसी (पंचायत समिति सदस्य) के बेटे कमल सिंह (30) पर यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली लड़की कमल सिंह की गर्लफ्रेंड (25) है। युवती का आरोप है कि निजी फोटो-वीडियो बनाकर मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है। मेरे साथ कमल ने मारपीट भी की है। कमल ने मेरा सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया, फिर तस्वीरें और वीडियो वायरल कर रहा है। मुझसे रंगदारी मांगी जा रही है। कमल ने मुझे जान से मारने की कोशिश की। आत्महत्या के लिए मुझे उकसाया भी है। मामला एसकेपुरी थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया से हुई थी दोनों की दोस्ती पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2024 में इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए मेरी कमल से दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया पर हमारी बात बढ़ गई। इसके बाद अप्रैल 2025 में मैं पटना रहने के लिए आ गई। घर पर बताया था कि पटना में जॉब करूंगी। कमल ने मुझे नौकरी लगाने का लालच दिया था। उसके बुलाने पर मैं पटना गई। हम दोनों बोरिंग रोड एएन कॉलेज के सामने एक अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रहने लगे।
बहन को भेजा फोटो-वीडियो पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले से कमल मेरे साथ मारपीट करने लगा। मेरा निजी फोटो-वीडियो बनाता था। अब मुझे वो फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। कुछ फोटो-वीडियो मेरी बड़ी बहन को उसने भेज दिया है। मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है पीड़िता पीड़िता के अनुसार पटना आने के बाद वो मेकअप आर्टिस्ट का काम करने लगी। वहीं, दूसरी तरफ आरोपी कमल सिंह बीपीएससी की तैयारी करता है। उसका परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा बताया जा रहा है और उसके पिता बीडीसी हैं। वहीं, युवक के परिवार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि युवती भोजपुरी इंडस्ट्री के एक बड़े कलाकार के राइटर के संपर्क में है और उसके इशारे पर यह सब किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगे की कार्रवाई की जा रही है सचिवालय सीडीपीओ-2 साकेत कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। इसके बाद एसआईटी का गठन किया गया था। आरोपी कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। पटना में बीडीसी (पंचायत समिति सदस्य) के बेटे कमल सिंह (30) पर यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली लड़की कमल सिंह की गर्लफ्रेंड (25) है। युवती का आरोप है कि निजी फोटो-वीडियो बनाकर मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है। मेरे साथ कमल ने मारपीट भी की है। कमल ने मेरा सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया, फिर तस्वीरें और वीडियो वायरल कर रहा है। मुझसे रंगदारी मांगी जा रही है। कमल ने मुझे जान से मारने की कोशिश की। आत्महत्या के लिए मुझे उकसाया भी है। मामला एसकेपुरी थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया से हुई थी दोनों की दोस्ती पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2024 में इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए मेरी कमल से दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया पर हमारी बात बढ़ गई। इसके बाद अप्रैल 2025 में मैं पटना रहने के लिए आ गई। घर पर बताया था कि पटना में जॉब करूंगी। कमल ने मुझे नौकरी लगाने का लालच दिया था। उसके बुलाने पर मैं पटना गई। हम दोनों बोरिंग रोड एएन कॉलेज के सामने एक अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रहने लगे।
बहन को भेजा फोटो-वीडियो पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले से कमल मेरे साथ मारपीट करने लगा। मेरा निजी फोटो-वीडियो बनाता था। अब मुझे वो फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। कुछ फोटो-वीडियो मेरी बड़ी बहन को उसने भेज दिया है। मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है पीड़िता पीड़िता के अनुसार पटना आने के बाद वो मेकअप आर्टिस्ट का काम करने लगी। वहीं, दूसरी तरफ आरोपी कमल सिंह बीपीएससी की तैयारी करता है। उसका परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा बताया जा रहा है और उसके पिता बीडीसी हैं। वहीं, युवक के परिवार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि युवती भोजपुरी इंडस्ट्री के एक बड़े कलाकार के राइटर के संपर्क में है और उसके इशारे पर यह सब किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगे की कार्रवाई की जा रही है सचिवालय सीडीपीओ-2 साकेत कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। इसके बाद एसआईटी का गठन किया गया था। आरोपी कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।