दरभंगा में आपसी विवाद में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भगवान बाबू सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अंकित सिंह के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। हत्या का आरोप रिश्ते में लगने वाले भतीजे अनुराग सिंह पर लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार की है। जानकारी के अनुसार, चाचा और भतीजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसी दौरान अनुराग सिंह ने अंकित सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके पेट के दाहिने हिस्से में लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। ‘बीच-बचाव के दौरान मारा चाकू’ मृतक की पत्नी रेशमा ने बताया कि उनके पति सोए हुए थे। इसी दौरान एक युवक ने आकर बताया कि लोगों के बीच लड़ाई हो रही है। विवाद शांत कराने और बीच-बचाव करने के लिए पति वहां गए थे। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर उन पर ही हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद पति को डीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। पति की मौत के बाद अब परिवार के भरण-पोषण और बच्चियों की परवरिश की चिंता सता रही है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। विशेष टीम गठित, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, लहेरियासराय थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ई-रिक्शा ड्राइवर हत्याकांड में जेल जा चुका है आरोपी मृतक की पत्नी ने यह भी दावा किया कि आरोपी पूर्व में एक ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और कुछ दिन पहले ही बाहर आया था। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कमर्शियल चौक स्थित स्वीट होम के पास पीएचईडी के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी एवं ई-रिक्शा चालक पवन कुमार प्रसाद की हत्या हुई थी। पुलिस ने घटना के करीब सात दिन बाद हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया था, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि महज 50 रुपए के विवाद में दोनों युवकों ने ई-रिक्शा चालक के गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात में इस्तेमाल चाकू तालाब में फेंक दिया गया था।
हालांकि, गुदरी बाजार में अंकित सिंह की हत्या के मामले में पुराने हत्याकांड से जुड़े आरोपी की भूमिका और दोनों घटनाओं के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। दरभंगा में आपसी विवाद में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भगवान बाबू सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अंकित सिंह के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। हत्या का आरोप रिश्ते में लगने वाले भतीजे अनुराग सिंह पर लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार की है। जानकारी के अनुसार, चाचा और भतीजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसी दौरान अनुराग सिंह ने अंकित सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके पेट के दाहिने हिस्से में लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। ‘बीच-बचाव के दौरान मारा चाकू’ मृतक की पत्नी रेशमा ने बताया कि उनके पति सोए हुए थे। इसी दौरान एक युवक ने आकर बताया कि लोगों के बीच लड़ाई हो रही है। विवाद शांत कराने और बीच-बचाव करने के लिए पति वहां गए थे। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर उन पर ही हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद पति को डीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। पति की मौत के बाद अब परिवार के भरण-पोषण और बच्चियों की परवरिश की चिंता सता रही है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। विशेष टीम गठित, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, लहेरियासराय थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ई-रिक्शा ड्राइवर हत्याकांड में जेल जा चुका है आरोपी मृतक की पत्नी ने यह भी दावा किया कि आरोपी पूर्व में एक ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और कुछ दिन पहले ही बाहर आया था। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कमर्शियल चौक स्थित स्वीट होम के पास पीएचईडी के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी एवं ई-रिक्शा चालक पवन कुमार प्रसाद की हत्या हुई थी। पुलिस ने घटना के करीब सात दिन बाद हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया था, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि महज 50 रुपए के विवाद में दोनों युवकों ने ई-रिक्शा चालक के गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात में इस्तेमाल चाकू तालाब में फेंक दिया गया था।
हालांकि, गुदरी बाजार में अंकित सिंह की हत्या के मामले में पुराने हत्याकांड से जुड़े आरोपी की भूमिका और दोनों घटनाओं के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

