Rise and Fall 2: माथे पर तिलक लगाकर हड्डियों में से मीट खा रहे थे शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी ने टोका तो छिड़ी बहस

Rise and Fall 2: माथे पर तिलक लगाकर हड्डियों में से मीट खा रहे थे शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी ने टोका तो छिड़ी बहस

Gautam Gulati Viral Comment: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise and Fall 2) में गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला के बीच खाने के तरीके को लेकर चर्चा हो गई। शहजाद माथे पर तिलक लगाकर हड्डियों से मीट खा रहे थे। इस दौरान गौतम ने उनके खाने के तरीके पर सवाल उठाते हुए बोनलेस मीट खाने की सलाह दी। उनका यह कमेंट अब चर्चा में है।

गौतम गुलाटी ने शहजाद पूनावाला से क्या कहा?

सामने आए वीडियो के मुताबिक, गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) ने शहजाद पूनावाला को हड्डियों से मीट खाते देखकर कहा कि उन्हें बोनलेस मीट खाना चाहिए, क्योंकि इस तरह खाना उन्हें थोड़ा अजीब लग रहा है। इस दौरान उन्होंने शहजाद के माथे पर लगे तिलक का भी जिक्र किया। इस टिप्पणी के बाद शहजाद के खाने के तरीके और धार्मिक निशान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

‘राइज एंड फॉल 2’ में क्या चल रहा है?

‘राइज एंड फॉल 2’ में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बातचीत और बहस लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। सामने आए एक अन्य बातचीत में कंटेस्टेंट्स के बीच हीरो बनने, किसी को छोड़ देने और व्यवहार को लेकर तीखी बातें सुनाई देती हैं। एक कंटेस्टेंट यह कहते हुए भी सुनाई देता है कि हीरो बनने के चक्कर में नुकसान हो सकता है।

बता दें, ताजा एपिसोड में सत्ता के समीकरण तेजी से बदलते दिखाई दिए। प्रियंका के नीचे पहुंचने के बाद अपने नए माहौल से खुश नजर नहीं आईं। वहीं ऊपर गौतम गुलाटी, इरीना रुडाकोवा और स्वरा भास्कर ने प्रियंका के व्यवहार को लेकर बातचीत की। गौतम ने कहा कि प्रियंका को बातचीत के दौरान थोड़ा नरम लहजा अपनाना चाहिए। बता दें प्रोमो में प्रियंका काफी तेज रोते हुए भी नजर आईं। देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी तबीयत भी खराब हो गई है।

प्रियंका को लेकर बेसमेंट में भी चर्चा जारी रही। सारा गुरपाल और निहारिका तिवारी ने सवाल उठाया कि क्या उनका हावी रहने वाला रवैया कामगारों को उनके खिलाफ कर सकता है। इस तरह प्रियंका के पेंटहाउस से नीचे जाने के बाद भी वह पूरे टावर में चर्चा का विषय बनी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *