कोशी स्नातक चुनाव की तैयारी, आब्जर्वर ने की रिव्यु:कटिहार में 23 अक्टूबर को मतदान, 27 को काउंटिंग; 20 बूथों पर 10,977 वोटर

कोशी स्नातक चुनाव की तैयारी, आब्जर्वर ने की रिव्यु:कटिहार में 23 अक्टूबर को मतदान, 27 को काउंटिंग; 20 बूथों पर 10,977 वोटर

बिहार विधान परिषद के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को एनआईसी सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के माननीय प्रेक्षक-सह-आयुक्त मुंगेर प्रमंडल प्रेम सिंह मीणा ने की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी गई। निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी की गई है। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, संवीक्षा 07 अक्टूबर और अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर निर्धारित है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी और पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। कटिहार में 20 मतदान केंद्र, 10977 मतदाता कटिहार जिले में कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें फलका, समेली, कुर्सेला, बरारी, कोढ़ा, हसनगंज, डंडखोरा, कदवा, बलरामपुर, बारसोई, आजमनगर, प्राणपुर, मनसाही, मनिहारी, अमदाबाद, नगर निगम कार्यालय के तीन भाग और जिला कृषि कार्यालय स्थित कटिहार प्रखंड कार्यालय शामिल हैं। जिले में कुल 10977 मतदाता हैं, जिनमें 8424 पुरुष और 2553 महिला मतदाता शामिल हैं। सबसे ज्यादा 1019 मतदाता नगर निगम उत्तर मध्य भाग में हैं, जबकि सबसे कम 178 मतदाता हसनगंज में हैं। प्रेक्षक ने दिए सख्त निर्देश समीक्षा के दौरान प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, प्रशिक्षण, मतदान कर्मियों का डाटा बेस, रेंडमाइजेशन, परिवहन, मतपेटिका की सफाई, सामग्री वितरण और सुरक्षा ब्रीफिंग जैसे सभी कार्य स-समय पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। वैकल्पिक पहचान पत्र मतदाता की पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी सेवा पहचान पत्र, सांसद/विधायक का पहचान पत्र, शैक्षणिक संस्थान का पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की डिग्री/डिप्लोमा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड मान्य होंगे। डीएम ने दी जानकारी बैठक में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सभी 20 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन हो चुका है और सभी पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं (AMF) उपलब्ध हैं। सभी केंद्रों के बाहर पीले बैकग्राउंड पर काले अक्षरों में मतदान केंद्र का नाम, तिथि और मतदाताओं की संख्या का साइनेज लगाया जा रहा है। सभी मतदान कर्मियों का प्रथम नियुक्ति पत्र 3 अक्टूबर को जारी और प्रथम प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को संपन्न हो चुका है। द्वितीय प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को और माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर को होगा। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, एसडीएम कटिहार सदर सहित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बिहार विधान परिषद के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को एनआईसी सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के माननीय प्रेक्षक-सह-आयुक्त मुंगेर प्रमंडल प्रेम सिंह मीणा ने की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी गई। निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी की गई है। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, संवीक्षा 07 अक्टूबर और अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर निर्धारित है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी और पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। कटिहार में 20 मतदान केंद्र, 10977 मतदाता कटिहार जिले में कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें फलका, समेली, कुर्सेला, बरारी, कोढ़ा, हसनगंज, डंडखोरा, कदवा, बलरामपुर, बारसोई, आजमनगर, प्राणपुर, मनसाही, मनिहारी, अमदाबाद, नगर निगम कार्यालय के तीन भाग और जिला कृषि कार्यालय स्थित कटिहार प्रखंड कार्यालय शामिल हैं। जिले में कुल 10977 मतदाता हैं, जिनमें 8424 पुरुष और 2553 महिला मतदाता शामिल हैं। सबसे ज्यादा 1019 मतदाता नगर निगम उत्तर मध्य भाग में हैं, जबकि सबसे कम 178 मतदाता हसनगंज में हैं। प्रेक्षक ने दिए सख्त निर्देश समीक्षा के दौरान प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, प्रशिक्षण, मतदान कर्मियों का डाटा बेस, रेंडमाइजेशन, परिवहन, मतपेटिका की सफाई, सामग्री वितरण और सुरक्षा ब्रीफिंग जैसे सभी कार्य स-समय पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। वैकल्पिक पहचान पत्र मतदाता की पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी सेवा पहचान पत्र, सांसद/विधायक का पहचान पत्र, शैक्षणिक संस्थान का पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की डिग्री/डिप्लोमा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड मान्य होंगे। डीएम ने दी जानकारी बैठक में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सभी 20 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन हो चुका है और सभी पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं (AMF) उपलब्ध हैं। सभी केंद्रों के बाहर पीले बैकग्राउंड पर काले अक्षरों में मतदान केंद्र का नाम, तिथि और मतदाताओं की संख्या का साइनेज लगाया जा रहा है। सभी मतदान कर्मियों का प्रथम नियुक्ति पत्र 3 अक्टूबर को जारी और प्रथम प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को संपन्न हो चुका है। द्वितीय प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को और माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर को होगा। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, एसडीएम कटिहार सदर सहित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *