नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :
दि25 दिल्ली पुलिस लीड कॉजपा प्रदर्शन
जंतर-मंतर पर कॉजपा को विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई, निषेधाज्ञा लागू: दिल्ली पुलिस
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है और शहर के कई मेट्रो स्टेशन को बंद करने की सिफारिश करने के साथ-साथ 20 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को राजधानी में तैनात किया है।
दि19 दिल्ली मेट्रो बंद
कॉजपा प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी से 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की सिफारिश की
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार तक 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का अनुरोध किया है।
दि39 रेल ट्रेन रद्द
रेलवे ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन आने वाली कुछ मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं
नयी दिल्ली: रेलवे बोर्ड ने नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच पहुंचने वाली कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को शुक्रवार को रद्द कर दिया।
प्रादे56 महाराष्ट्र दीपके
अगर सरकार युवाओं से डरी है तो पूरे देश को बंद कर दे : ट्रेनें रद्द किए जाने पर दीपके
मुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से एक दिन पहले, पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि अगर सरकार युवाओं से डरी हुई है तो उसे पूरे देश को बंद कर देना चाहिए।
दि36 विपक्ष मुर्मू
राष्ट्रपति ने ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को मुलाकात के लिए रात आठ बजे का समय दिया: सूत्र
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों को शुक्रवार रात आठ बजे मुलाकात का समय दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प्रादे55 उप्र नोएडा हवाईअड्डा
उप्र मंत्रिमंडल ने नोएडा हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखने को मंजूरी दी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने नोएडा के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नोएडा-जेवर’ रखने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।
अर्थ21 आईएमसी सिंधिया उपग्रह संचार
भारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता : सिंधिया
नयी दिल्ली: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि भारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता।
प्रादे41 बंगाल उपचुनाव दूसरी लीड रुझान
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा की बढ़त और मजबूत
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव की शुक्रवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने नंदीग्राम और रेजीनगर क्षेत्रों में अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है।
प्रादे52 उपचुनाव तमिलनाडु पुडुचेरी तीसरी लीड मतगणना
तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम में टीवीके की बढ़त मजबूत, पुडुचेरी में एआईएनआरसी जीती
चेन्नई, तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर छह अक्टूबर को हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवारों ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली तथा शीर्ष पर बने हुए हैं।
वि2 अमेरिका माइक्रोसॉफ्ट जयपाल
अमेरिकी सांसद जयपाल ने माइक्रोसॉफ्ट को ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से बाहर करने के फैसले की आलोचना की
वाशिंगटन: अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद प्रमिला जयपाल ने माइक्रोसॉफ्ट को स्थायी श्रम प्रमाणन कार्यक्रम से निलंबित करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन के फैसले की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि यह कदम अमेरिका में कानूनी प्रवासन व्यवस्था को तहस-नहस करने जैसा है।
वि8 इजराइल राष्ट्रपति मच्छार
भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को इजराइल करेगा वीरता के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित
तेल अवीव: इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने कहा है कि दुबई से तेल अवीव आ रहे फ्लाईदुबई के विमान के कॉकपिट में सह-पायलट के हमले का सामना करने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को इजराइल का सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
खेल1 खेल न्यूजीलैंड भारत चोट
न्यूजीलैंड के चैपमैन और फाउल्क्स भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

