बच्ची से रेप के आरोप पर नवादा में हंगामा:पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, थानाध्यक्ष ने रेप का मुकदमा दर्ज होने से किया इनकार

बच्ची से रेप के आरोप पर नवादा में हंगामा:पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, थानाध्यक्ष ने रेप का मुकदमा दर्ज होने से किया इनकार

नवादा में गुरुवार रात समाहरणालय के पास बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने एक बच्ची से रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ विरोध जताया। आरोपित की गिरफ्तारी न होने से लोगों ने हंगामा किया। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी से रेप हुआ है, पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। न्याय मांगने पर उन्हें झूठे मुकदमे की धमकी दी जा रही है। एक महिला ने आरोपित द्वारा पुलिस मौजूदगी में गाली-गलौज का भी आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने रेप का केस दर्ज करने से किया इनकार बुंदेलखंड थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार के मुताबिक, बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एक महिला ने 18, दूसरे पक्ष ने 5 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने रेप का मुकदमा दर्ज होने से इनकार किया है। हंगामे के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है। नवादा में गुरुवार रात समाहरणालय के पास बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने एक बच्ची से रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ विरोध जताया। आरोपित की गिरफ्तारी न होने से लोगों ने हंगामा किया। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी से रेप हुआ है, पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। न्याय मांगने पर उन्हें झूठे मुकदमे की धमकी दी जा रही है। एक महिला ने आरोपित द्वारा पुलिस मौजूदगी में गाली-गलौज का भी आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने रेप का केस दर्ज करने से किया इनकार बुंदेलखंड थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार के मुताबिक, बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एक महिला ने 18, दूसरे पक्ष ने 5 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने रेप का मुकदमा दर्ज होने से इनकार किया है। हंगामे के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *