संकरी सड़क पर बेकाबू हुई तेज रफ्तार एंबुलेंस, कई घायल:एक स्कूटी सवार का पैर टूटा; ड्राइवर मौके से फरार

संकरी सड़क पर बेकाबू हुई तेज रफ्तार एंबुलेंस, कई घायल:एक स्कूटी सवार का पैर टूटा; ड्राइवर मौके से फरार

सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक एंबुलेंस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा वार्ड क्रमांक-3 स्थित बीईएमएल कॉलोनी के पास सोनी गेस्ट हाउस के सामने हुआ। टक्कर में स्कूटी सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एंबुलेंस चालक वाहन समेत मौके से चला गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। सब्जी मंडी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खोया स्थानीय निवासी मनीष कुमार के मुताबिक, एंबुलेंस चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। सब्जी मंडी के पास संकरी सड़क पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद एंबुलेंस ने सड़क किनारे और आसपास खड़े 6 वाहनों को टक्कर मार दी। इसी दौरान स्कूटी सवार व्यक्ति भी उसकी चपेट में आ गया। हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के कारण उसका एक पैर टूटने की जानकारी भी सामने आई है। CCTV फुटेज में टक्कर मारती दिखी एंबुलेंस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें एंबुलेंस कई वाहनों को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। बताया गया है कि हादसा संकरी सड़क पर हुआ, जहां एंबुलेंस की रफ्तार अधिक थी। चालक के नशे में होने की आशंका प्रत्यक्षदर्शियों ने एंबुलेंस चालक के नशे में होने की आशंका जताई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चालक नशे में था या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, फिलहाल एंबुलेंस चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *