पंचायती राज चुनाव से पहले जिले के नए एसपी कुन्दन कंवरिया पुलिस थानों का विजिट कर फीडबैक जुटा रहे हैं। एसपी ने मानपुर सर्किल के थाना सिकंदरा, मानपुर एवं मेहंदीपुर बालाजी का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थानों की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। एसपी ने निर्देश दिए कि आगामी चुनावों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा रात्रि गश्त, नाकाबंदी एवं अपराध नियंत्रण की कार्रवाई को प्रभावी बनाया जाए, ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। इस दौरान मानपुर डिप्टी एसपी अशोक मीणा भी मौजूद रहे। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील एसपी में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। रात्रि गश्त और प्रभावी नाकाबंदी करें एसपी ने क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। प्रमुख मार्गों, बाजारों, सुनसान स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने पर जोर दिया गया। साथ ही चोरी, नकबजनी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रियता बढ़ाने तथा प्रभावी नाकाबंदी करने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण एवं बदमाशों की धरपकड़ एसपी कंवरिया ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, वांछित आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सूचना तंत्र को मजबूत बनाने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया। शिकायतों का त्वरित समाधान हो एसपी कंवरिया ने थानों पर आने वाले परिवादियों एवं आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा उनका समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने, पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने तथा पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कंवरिया ने कहा- क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, छोटी-बड़ी घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। आमजन की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम एवं पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

