शाजापुर में बच्चे के गले में फंसी काजल की डिब्बी:जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लैरिंगोस्कोप से निकाली; आईसीयू में भर्ती

शाजापुर में बच्चे के गले में फंसी काजल की डिब्बी:जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लैरिंगोस्कोप से निकाली; आईसीयू में भर्ती

शाजापुर जिले के लड़ावद गांव में गुरुवार को खेलते समय 9 महीने के बच्चे के गले में काजल की प्लास्टिक की डिब्बी फंस गई। इससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। घबराए परिजन बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया। लड़ावद निवासी गजराज सिंह का 9 महीने का बेटा हर्ष घर पर खेल रहा था। इसी दौरान काजल की प्लास्टिक की डिब्बी उसके गले में गहराई तक चली गई। इससे उसका सांस लेने का रास्ता बाधित होने लगा और उसकी हालत बिगड़ने लगी। लैरिंगोस्कोप की मदद से निकाली डिब्बी जिला अस्पताल में ईएमटी डॉक्टर तेजपाल सिंह जादौन और उनकी टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। डॉक्टर जादौन ने लैरिंगोस्कोप की मदद से गुरुवार शाम करीब 7 बजे सावधानीपूर्वक डिब्बी बाहर निकाल दी। इसके बाद बच्चे को राहत मिली। आईसीयू में भर्ती, हालत सामान्य डिब्बी निकलने के बाद हर्ष को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बच्चे के परिजनों ने समय पर इलाज करने के लिए डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का आभार जताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *