सुल्तानपुर में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी कार्यालय में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले कहा था कि ऐसा कर देंगे कि नरेंद्र मोदी को नींद नहीं आएगी। अब इसमें जेन-जी को भी जोड़ लीजिए। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर रील बनाकर डाल रहे थे। उनके मुताबिक, इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री को नींद नहीं आ रही है। राम मंदिर, काशी और मथुरा को लेकर भाजपा पर आरोप उमा शंकर पांडेय ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, वाराणसी में शिव मंदिरों को तोड़े जाने, लखनऊ में पतंग के जरिए हनुमान जी के अपमान और मथुरा में बांके बिहारी कॉरिडोर के कारण लोगों के बेघर होने के आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राम, शिव, हनुमान और कृष्ण विरोधी है। ये सभी आरोप कांग्रेस प्रवक्ता ने अपने बयान में लगाए। 2027 में गदा, धनुष, त्रिशूल और चक्र के प्रहार का दावा कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हनुमान जी का गदा प्रहार बागेश्वर और पीतांबरा के साथ दतिया में भी देखने को मिला है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा को गदा, धनुष, त्रिशूल और चक्र के प्रहार का सामना करना पड़ेगा। बोले- मन की बात में जन की बात शामिल नहीं थी उमा शंकर पांडेय ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब जनता अपनी समस्याओं से परेशान थी, तब प्रधानमंत्री मन की बात कर रहे थे और उसमें जन की बात गायब थी। उनके अनुसार, जब जेन-जी सड़कों पर उतरा और राहुल गांधी युवाओं तक पहुंचे, तब प्रधानमंत्री जागे और इंस्टाग्राम पर रील बनाने लगे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी चुनौती दी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और संविधान पर हमला किया जा रहा है।

