पंजाब के राज्यपाल कटारिया उदयपुर में मनाएंगे 83वां जन्मदिन:10 अक्टूबर को एयरपोर्ट पर देंगे गार्ड ऑफ ऑनर ; 12 को जोधपुर जाएंगे

पंजाब के राज्यपाल कटारिया उदयपुर में मनाएंगे 83वां जन्मदिन:10 अक्टूबर को एयरपोर्ट पर देंगे गार्ड ऑफ ऑनर ; 12 को जोधपुर जाएंगे

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 10 से 14 अक्टूबर तक उदयपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 13 अक्टूबर को वे अपना 83वां जन्मदिवस सादगी के साथ मनाएंगे। भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया- कटारिया 10 अक्टूबर को सुबह 11:25 बजे डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। भाजपा सहित विभिन्न सामाजिक एवं संगठनों की ओर से उनका स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद 11 अक्टूबर को कटारिया विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कृषि उपज मंडी स्थित एग्रो टावर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर बाद एमबी कॉलेज के ग्राउंड नंबर-ए में आयोजित एडवोकेट प्रीमियर लीग के फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत करेंगे। कटारिया 12 अक्टूबर को सुबह 7 बजे जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगे और शाम को उदयपुर लौटेंगे। त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना 13 अक्टूबर को जन्मदिवस पर कटारिया सुबह माछला मगरा स्थित त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और अभिषेक करेंगे। इसके बाद सर्वऋतु विलास स्थित सगसजी बावजी के स्थानक और फतहसागर रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर जाएंगे। दिनभर उनके जन्मदिन के कार्यक्रम होंगे। 14 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे कटारिया सेक्टर-4 हिरण मगरी स्थित राजस्थान साहित्य अकादमी में अदबी उड़ान संस्थान के 11वें राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद 15 अक्टूबर को सुबह सड़क मार्ग से अजमेर के लिए रवाना होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *