Jaipur Literature Festival 2026: 20वें संस्करण में Nobel विजेताओं समेत जुटेंगे दिग्गज

Jaipur Literature Festival 2026: 20वें संस्करण में Nobel विजेताओं समेत जुटेंगे दिग्गज

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर नोबेल पुरस्कार विजेता ओल्गा टोकार्जुक और एस्तेर डुफ्लो, लेखिका अवनी दोशी, अनामिका, गीतांजलि श्री और लेखक दामोदर मौजो, पत्रकार संजय हजारिका और उमर अल अक्कड़, वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह तथा उद्यमी किरण मजूमदार-शॉ 14 से 18 जनवरी तक चलने वाले 20वें जयपुर साहित्य महोत्सव (जेएलएफ) में भाग लेने वाले वक्ताओं में शामिल हैं। आयोजकों ने यह घोषणा की। जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित होने वाले 20वें संस्करण में साहित्य, विज्ञान, पत्रकारिता, इतिहास, अर्थशास्त्र, कानून, प्रौद्योगिकी, खान-पान, फैशन, संस्कृति और कला जैसे क्षेत्रों के कई जाने-माने लोग शामिल होंगे।

लेखक, इतिहासकार और जेएलएफ के उत्सव सह-निदेशक विलियम डेलरिम्पल ने कहा, ‘‘जेएलएफ के 20 साल पूरे होना एक शानदार उपलब्धि है। यह महोत्सव एक छोटी सी साहित्यिक सभा के तौर पर शुरू हुआ था और अब साहित्य एवं विचारों के दुनिया के सबसे बड़े उत्सवों में से एक बन गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जयपुर महोत्सव की खासियत यह है कि यह अलग-अलग तरह के लोगों को एक साथ लाता है। इसमें जाने-माने साहित्यकारों से लेकर नए लेखक, वैज्ञानिक, इतिहासकार, कलाकार और विचारक शामिल होते हैं, जो भारत तथा दुनिया भर से आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *