लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव में गुरुवार शाम एक युवक भैंस बचाने के दौरान नाले में डूब गया। 18 वर्षीय सूरज अपने दोस्त रोहित के बुलाने पर बेहता नाले में विष्णु मौर्य की भैंस को बचाने पहुंचा था। सूरज अपने दोस्तों रोहित, पिंटू, नीरज और दिल्कू के साथ नारियल रस्सी लेकर पानी में उतरा था। भैंस को काफी देर तक ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मिली। इसी दौरान सूरज के हाथ से रस्सी छूट गई और वह करीब 30 फीट गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। हालांकि, दो घंटे तक सूरज का पता नहीं चल सका। देखिए 2 तस्वीरें… रोहित ने बताया कि उनकी भैंस जलकुंभी में फंस गई थी। सूरज तैरना नहीं जानता था। वह पुणे के एक होटल में मजदूरी करता था और 15 सितंबर को ही घर लौटा था। परिवार में मां दुलारी, भाई राज और बहनें सीता, गीता, मोना इस घटना से दुखी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के देने के बाद 2 घंटा बीच जाने के बाद भी एनडीआरफ टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मौके पर भारी भीड़ मौजूद है। मलिहाबाद एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तलाश की जा रही है।

