हरदोई में पचदेवरा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 23 अप्रैल 2026 को किशोरी को आरोपी अपने साथ ले गया था। मामले में 28 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच के दौरान किशोरी के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमे में BNS की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(j)(ii)/6 की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। 23 अप्रैल को किशोरी को साथ ले जाने का आरोप पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शाहजहांपुर निवासी उसका भतीजा अजय उर्फ कल्लू 23 अप्रैल की रात उसकी 16 वर्षीय फुफेरी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों ने किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। काफी प्रयास के बाद 28 सितंबर को परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बयान और मेडिकल जांच के बाद बढ़ीं धाराएं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, किशोरी के बयानों और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा पचदेवरा पुलिस टीम ने नामजद आरोपी अजय उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अविनाश पाठक, कांस्टेबल विजयपाल और कांस्टेबल विवेक पांडेय शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

