सुपौल में 163KG गांजा और तंबाकू पकड़ी:SSB की दो जगह कार्रवाई,एक गिरफ्तार; दो नेपाल भागे

सुपौल में 163KG गांजा और तंबाकू पकड़ी:SSB की दो जगह कार्रवाई,एक गिरफ्तार; दो नेपाल भागे

सुपौल में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बीरपुर ने गुरुवार को दो अलग-अलग कार्रवाई की। फतेहपुर सीमा चौकी क्षेत्र से जवानों ने करीब 163 किलो गांजा बरामद किया, जबकि रिफ्यूजी कॉलोनी क्षेत्र में प्रतिबंधित तंबाकू और पान मसाला की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। दोनों कार्रवाई में तीन संदिग्ध नेपाल भागने में सफल रहे। नेपाल भागे संदिग्ध, जमीन पर मिली गांजे की पांच बोरियां पहली कार्रवाई फतेहपुर सीमा चौकी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 203/02 के पास हुई। नाका ड्यूटी से लौट रहे जवानों ने कुछ संदिग्धों को नेपाल की ओर भागते देखा। जवानों ने पीछा किया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पहुंचने पर संदिग्ध नेपाल की ओर भाग निकले। आसपास तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरियों के पांच बंडल मिले। जांच में करीब 163 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा बीरपुर थाने को सौंप दिया गया। बोरियों में प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला, एक गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई रिफ्यूजी कॉलोनी सीमा चौकी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 201 के पास करीब 1:40 बजे हुई। विशेष गश्ती दल ने दो लोगों को बोरियों में सामान लेकर भारत से नेपाल जाते देखा । जवानों ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा सामान छोड़कर नेपाल भाग गया। अररिया के संजय मेहता के पास मिली बड़ी खेप गिरफ्तार आरोपी की पहचान अररिया जिले के बेला निवासी संजय मेहता के रूप में हुई। उसके पास से तीन बोरियों में रजनीगंधा के 6,240 पीस, राजनीवास पान मसाला के 1,590 पीस, तुलसी तंबाकू के 24 डिब्बे, तुलसी रॉयल जर्दा के 5,900 पीस और 60 पैकेट तंबाकू बरामद किए गए। कस्टम को सौंपा गया आरोपी और जब्त सामान जब्त तंबाकू-पान मसाला और गिरफ्तार संजय मेहता को आवश्यक कार्रवाई के बाद कस्टम ऑफिस भीमनगर को सौंप दिया गया। कार्रवाई में ASI मुन्ना सिंह, ASI पवन कुमार समेत SSB के अन्य जवान शामिल रहे। कमांडेंट बोले-तस्करी के खिलाफ अभियान रहेगा जारी 45वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। सुपौल में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बीरपुर ने गुरुवार को दो अलग-अलग कार्रवाई की। फतेहपुर सीमा चौकी क्षेत्र से जवानों ने करीब 163 किलो गांजा बरामद किया, जबकि रिफ्यूजी कॉलोनी क्षेत्र में प्रतिबंधित तंबाकू और पान मसाला की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। दोनों कार्रवाई में तीन संदिग्ध नेपाल भागने में सफल रहे। नेपाल भागे संदिग्ध, जमीन पर मिली गांजे की पांच बोरियां पहली कार्रवाई फतेहपुर सीमा चौकी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 203/02 के पास हुई। नाका ड्यूटी से लौट रहे जवानों ने कुछ संदिग्धों को नेपाल की ओर भागते देखा। जवानों ने पीछा किया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पहुंचने पर संदिग्ध नेपाल की ओर भाग निकले। आसपास तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरियों के पांच बंडल मिले। जांच में करीब 163 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा बीरपुर थाने को सौंप दिया गया। बोरियों में प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला, एक गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई रिफ्यूजी कॉलोनी सीमा चौकी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 201 के पास करीब 1:40 बजे हुई। विशेष गश्ती दल ने दो लोगों को बोरियों में सामान लेकर भारत से नेपाल जाते देखा । जवानों ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा सामान छोड़कर नेपाल भाग गया। अररिया के संजय मेहता के पास मिली बड़ी खेप गिरफ्तार आरोपी की पहचान अररिया जिले के बेला निवासी संजय मेहता के रूप में हुई। उसके पास से तीन बोरियों में रजनीगंधा के 6,240 पीस, राजनीवास पान मसाला के 1,590 पीस, तुलसी तंबाकू के 24 डिब्बे, तुलसी रॉयल जर्दा के 5,900 पीस और 60 पैकेट तंबाकू बरामद किए गए। कस्टम को सौंपा गया आरोपी और जब्त सामान जब्त तंबाकू-पान मसाला और गिरफ्तार संजय मेहता को आवश्यक कार्रवाई के बाद कस्टम ऑफिस भीमनगर को सौंप दिया गया। कार्रवाई में ASI मुन्ना सिंह, ASI पवन कुमार समेत SSB के अन्य जवान शामिल रहे। कमांडेंट बोले-तस्करी के खिलाफ अभियान रहेगा जारी 45वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *