लुधियाना में 24 घंटे में नशे के 14 केस:15 आरोपी गिरफ्तार, 26 लोगों को इलाज के लिए भेजा

लुधियाना में 24 घंटे में नशे के 14 केस:15 आरोपी गिरफ्तार, 26 लोगों को इलाज के लिए भेजा

लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस ने पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के तहत 14 केस दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई के दौरान 207.50 ग्राम हेरोइन, 400 ग्राम गांजा, 12.50 ग्राम नशीला पाउडर, 110 नशीली गोलियां और 30 लाल कैप्सूल बरामद किए हैं। इसके अलावा नशा करने में इस्तेमाल होने वाले 7 लाइटर और सिल्वर फॉयल पेपर भी बरामद हुआ है। सप्लाई चेन पर कार्रवाई, 2 सप्लायर गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक नशे की सप्लाई चेन पर कार्रवाई करते हुए इलाके के दो सूचीबद्ध सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 7 स्थानीय नशा तस्करों की पहचान की है। इनमें से 2 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 4 की पुलिस द्वारा सक्रिय रूप से वेरिफिकेशन की जा रही है। एक आरोपी पहले से जेल में बंद है। स्कूलों में युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक पुलिस ने कार्रवाई के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया। हैबोवाल के सरकारी स्कूल में विशेष ड्रग अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। वहीं कोचर मार्केट स्थित मालवा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ट्रैफिक नियमों और नशे की रोकथाम को लेकर संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम किया गया। VDC और नशा मुक्ति मोर्चा के साथ बैठक नशे के खिलाफ स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र मजबूत करने के लिए ACP सेंट्रल कार्यालय में विलेज डिफेंस कमेटियों (VDC) और नशा मुक्ति मोर्चा (NMM) के सदस्यों के साथ बैठक की गई। सब-डिवीजन के सभी थाना प्रभारी बैठक में शामिल हुए। इस दौरान नशे की गतिविधियों की जानकारी जुटाने और रोकथाम के लिए आपसी तालमेल मजबूत करने पर जोर दिया गया। 26 लोगों को इलाज के लिए भेजा पुलिस ने नशे की गिरफ्त में आए लोगों को सिर्फ कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए उपचार और पुनर्वास की दिशा में भी कदम उठाया। पुलिस की मदद से 23 लोगों को OOAT (Outpatient Opioid Assisted Treatment) सेंटरों में भर्ती कराया गया, जबकि 3 लोगों को डी-एडिक्शन सेंटर भेजा गया। पुलिस ने कहा कि नशे की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की कि इलाके में नशे की बिक्री या सप्लाई से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *