इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर:बलिया में राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, पक्षपात का आरोप

इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर:बलिया में राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, पक्षपात का आरोप

बलिया में शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सपा कार्यालय से दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन में सांसद रमाशंकर राजभर, विधायक जय प्रकाश अंचल, अंबिका चौधरी समेत कई नेता शामिल हुए। नेताओं ने ज्ञानेश कुमार पर इंडिया गठबंधन के प्रति पक्षपात करने का आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए मतदाता सूची से काटे गए नामों को जोड़ने और शिकायतों की निष्पक्ष सुनवाई की मांग की। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि पारदर्शिता लोकतंत्र का आधार है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब देने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य ने आरोप लगाया कि विपक्षी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। टीएन शेषन जैसे चुनाव आयुक्त की जरूरत बताई माले नेता लक्ष्मण यादव ने ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए टीएन शेषन जैसे चुनाव आयुक्त की जरूरत है। देखें प्रदर्शन की फोटो…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *