ब्यावर में आम आदमी पार्टी (AAP) के जिला कार्यालय में पंचायती राज चुनाव की तैयारी पर बैठक हुई। इसमें राजस्थान सह-प्रभारी सतपाल केम और प्रदेश सचिव मीना त्यागी मौजूद रहे। उन्होंने प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं से चुनाव रणनीति पर चर्चा की। संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। AAP ने पंचायत समिति नरबदखेड़ा के वार्ड नंबर 13 से कमला बानो को पंचायत समिति सदस्य का प्रत्याशी घोषित किया। जिला अध्यक्ष शौकीन काठात ने कहा कि AAP जनता के बीच जाएगी। पार्टी का मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि गांव-गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार पहुंचाना है।
बैठक में खियाराम सिंगारिया, नीलेश बुरड़, भीमा काठात, राजू सिंह रावत, बाबूलाल सेन, लीलाधर दाधीच, इकबाल काठात, शौकत पठान, गोपी काठात, कमला काठात, पूरण दगदी, कन्हैयालाल खत्री, राधाकृष्ण साहू, ऋषभ दगदी, सूरज काठात समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

