पन्ना के अमानगंज-किशनगढ़ मार्ग पर हिनौती गांव के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रेंगुवा निवासी 18 वर्षीय लाला अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक गोलू और पायलट हरि पटेल ने घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे कटनी रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।

