वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान:जगतपुर के कॉलेज में हेल्थ एंड हाइजीन पर जागरूकता कार्यक्रम

वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान:जगतपुर के कॉलेज में हेल्थ एंड हाइजीन पर जागरूकता कार्यक्रम

वाराणसी में गुरुवार को जगतपुर पी.जी. कॉलेज, जगतपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “हेल्थ एंड हाइजीन” विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य संरक्षण, स्वच्छ वातावरण तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। छात्र-छात्राओं को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और अपने परिवार एवं समाज को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और सकारात्मक व्यवहार विकसित करना रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही और यह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *