अररिया में ‘वोट चोरी’ को लेकर मार्च:इंडिया गठबंधन के नेताओं ने CEC के खिलाफ नारेबाजी की; पुतला फूंका, DM को ज्ञापन सौंपा

अररिया में ‘वोट चोरी’ को लेकर मार्च:इंडिया गठबंधन के नेताओं ने CEC के खिलाफ नारेबाजी की; पुतला फूंका, DM को ज्ञापन सौंपा

अररिया में गुरुवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। यह मार्च वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला गया। इसमें कांग्रेस, राजद, माले सहित कई दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च सुभाष स्टेडियम से शुरू हुआ। कार्यकर्ता तख्तियां और झंडे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्च ADB चौक होते हुए चांदनी चौक पहुंचा। यहां ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर विरोध किया गया। DM को सौंपा ज्ञापन, वोट चोरी की जांच की मांग इसके बाद मार्च DM कार्यालय पहुंचा। यहां गठबंधन नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें बताईं। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता लोकतंत्र के लिए जरूरी है। कांग्रेस और माले समेत कई दलों के कार्यकर्ता शामिल प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेजा, महिला जिलाध्यक्ष गुलशन आरा समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे। अररिया में गुरुवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। यह मार्च वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला गया। इसमें कांग्रेस, राजद, माले सहित कई दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च सुभाष स्टेडियम से शुरू हुआ। कार्यकर्ता तख्तियां और झंडे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्च ADB चौक होते हुए चांदनी चौक पहुंचा। यहां ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर विरोध किया गया। DM को सौंपा ज्ञापन, वोट चोरी की जांच की मांग इसके बाद मार्च DM कार्यालय पहुंचा। यहां गठबंधन नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें बताईं। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता लोकतंत्र के लिए जरूरी है। कांग्रेस और माले समेत कई दलों के कार्यकर्ता शामिल प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेजा, महिला जिलाध्यक्ष गुलशन आरा समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *